फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दाखिले के लिए बच्चों को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
50 से अधिक बच्चों का दाखिले के लिए नामांकन किया गया
विज्ञापन

सीडीओ ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। महिला कल्याण विभाग की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए चिह्नित किया गया। उनके आधार कार्ड बनवाए गए। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
रुड़की चुंगी स्थित जनकपुरी के पास सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने लोगों को जागरूक किया। 50 से अधिक बच्चों का दाखिले के लिए नामांकन किया गया। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मैत्री रस्तोगी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सरंक्षण अधिकारी नीना त्यागी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, जिला समन्वयक रामेंद्र मलिक, बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी, सभासद सुनीता, पूर्व सभासद सलेक चंद मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें