फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दशहरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रामपुरी की लक्ष्मण बस्ती में पथ संचलन निकाला। जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख आलोक ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में दशहरा के दिन डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने की थी। उन्होंने श्रीराम के उदाहरण से समाज को संगठित करने और राष्ट्र हित में प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज में योगदान देने और समरसता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संचलन लक्ष्मण शाखा संघ स्थान से शुरू होकर रामपुरी की विभिन्न गलियों से गुजरा। क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक श्रीपाल समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें