फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिनों में डेंगू बुखार से कई ग्रामीणों की मौत, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिनों में डेंगू बुखार से कई ग्रामीणों की मौत, दहशत
विज्ञापन

जानसठ। गांव तालड़ा में डेंगू बुखार से कई ग्रामीणों की मौत होने से गांव में दहशत व्याप्त है।
गांव तालड़ा में पिछले 20 दिनों में डेंगू बुखार के कारण कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व गांव के मानिक लाल कांबोज पुत्र बाबूराम और भीमसेन की 18 वर्षीय पुत्री जया की डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई। इस गांव में कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मौसम बदलने की वजह से बुखार फैल रहा है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से स्वास्थ्य की जांच कराएं। बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई का उपयोग नहीं करें। गर्म पानी का इस्तेमाल करें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने अपने गांवों में दवाई का छिड़काव कराने की सलाह दी है। उधर, भाजपा नेता अंकुर पाल ने एसडीएम अमृतपाल कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया है कि गांव में लगातार मौत होने से बुखार को लेकर दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने गांव में घर-घर स्वास्थ्य टीम भेजकर जांच कराने और गांव में लगातार कैंप कराने की मांग की हैं। इस पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में टीम भेजकर जांच कराने तथा दवाई वितरित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें