फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति की बैठक संपन्न्, कई प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति रोहाना कलां एवं समिति बिरालसी की सामान्य निकाय की साधारण सभा हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कलां की ओर से समिति रोहाना कलां एवं समिति बिरालसी की सामान्य निकाय की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 2022 -23 के लिए रोहाना एवं बिरालसी समिति से संबंधित आईपीएल की तीतावी मिल, त्रिवेणी शुगर देवबंद, उत्तम शुगर खाईखेड़ी, बजाज शुगर मिल थानाभवन के लिए गेट और क्रय केंद्रों के सुरक्षण पर विचार किया गया।
निकाय सदस्यों ने ग्राम दतियाना, बागोवाली, थितकी खुड्डा, पिलखनी, विजोपुरा आदि में नए क्रय केंद्रों की मांग की गई। समिति क्षेत्र के कुछ क्रय केंद्रों के चीनी मिल परिवर्तित करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त हृयूम पाइप के वितरण की व्यवस्था की मांग की। अन्य प्रस्ताव के रूप में गन्ना समिति रोहाना कला गोदाम पर चारदीवारी के निर्माण, समिति में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के लिए नए ट्रैक्टर खरीदने के प्रस्ताव एवं समिति गोदाम के रंगाई पुताई के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषकों की मांग थी कि आपूर्ति सत्र में तौल लिपिकों को 4:00 बजे तक केंद्र पर तौल कार्य के लिए रखा जाए। गन्ना सचिव शशि प्रकाश ने किसानों को आश्वस्त किया गया कि इस व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना कला विनोद कुमार, सचिव रोहाना कला एसपी सिंह, सजीव त्यागी, डॉ टीनू, मास्टर सतबीर, सुशील त्यागी, बिनोद पुंडीर, पूर्व प्रधान बालेश्वर, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, मोहम्मद आलम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रमोद त्यागी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें