नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक लिए गए निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय पर बोर्ड की बैठक में कस्बे के विकास के लिए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में सभासदों से वार्ड वार विकास कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। वार्ड 13 के सभासद मोहम्मद अहसान ने पथ प्रकाश, सड़कों के गड्ढे, पेयजल, स्थाई प्रकाश व्यवस्था आदि के प्रस्ताव पटल के समक्ष रखे। सभासद सुशील कुमार ने सादपुर रोड पर यात्रियों के लिए यात्री शेड में बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा। सभासद विकास गुप्ता ने नगर पंचायत सीमा के अंदर हुए बैनामाें को दर्ज करने का प्रस्ताव रखा गया।
निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित बोर्ड के अध्यक्ष एवं सभासदों के आवासों पर सांकेतिक बोर्ड लगवाए जाएंगे और पुराने बोर्ड हटवाए जाएंगे। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं आय के स्रोत बढ़ाने के लिए नई दुकान बनाने पर सहमति बनाई गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी ने किया।
इस दौरान सभासद सतपाल प्रजापति, विकास गुप्ता, सविता, विशाल सैनी, सुशील कुमार, मोहम्मद अहसान, राजन कुमार, विकास गुप्ता, अफसाना, रुबीना कुरैशी, मंसूर आलम, अफसाना, आशुतोष कंसल, गौरव भटनागर, कुसुम, लिपिक मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।