फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कई मुकाबले एकतरफा तो कहीं खूब बहाया पसीना

Wed, 26 Apr 2023 09:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में चल रही डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में मुकाबलों ने रोम दर्शकों में रोमांच भर दिया। 27 अप्रैल को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
मास्टर्स अेनिस टूर्नामेंट के मैच में विजेता खिलाडी  आलोक भटनागर।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। कई मुकाबले एकतरफा हुए तो कई तीन सेट में हार जीत तय हुई। बीडी अग्निहोत्री ने राजेश कुमार को हराया।
विज्ञापन

प्रकाश चौक स्थित सर्विसेज क्लब में खेले जा रहे मास्टर्स आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के डायरेक्टर अमित प्रकाश और सचिव विजय वर्मा ने बताया कि मोहित फोगाट ने पुनार भसीन को 7-6, 5-7, 10-8 के अंतर से पराजित किया।

इसके अलावा मृदुल ने श्रेयश भट्ट को 6-3, 6-7, 10-5, राज दत्त ने विपुल वर्मा को 6-4, 5-7, 10-7 के अंतर से हराया। डबल्स के मुकाबले भी खेले गए।

अरुण अग्रवाल व मनी मोहन नेहरू ने हेम कुमार पांडेय व नरेश रजोरा से एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-0 के अंतर से जीत हासिल की। डबल्स में महेंद्र कक्कड़ व उदय माथुर ने श्रीमन व अवदेश सक्सेना को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 के अंतर से मैच जीता। बुधवार को सिंगल्स, डबल्स और मिश्रित युगल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


27 अप्रैल को होगा समापन
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का समापन 27 अप्रैल को किया जाएगा। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मंगलवार को जीडी गोयनका स्कूल में भी मुकाबले खेेले गए।

मास्टर्स अेनिस टूर्नामेंट के मैच में विजेता खिलाडी  आलोक भटनागर।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें