छपार। गांव बरला में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी और राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक का स्वागत किया गया। इस दौरान दूसरे किसान संगठनों से आए कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मांगेराम त्यागी ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों की चिंता थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि देश में जिनके पास जनतंत्र हैं, उन्हीं की बात सुनी जाती है। एक पटवारी भी किसान से सुविधा शुल्क लिए बिना काम नहीं करता। गरीब आदमी से अधिकारी बात नहीं करते इसलिए जनतंत्र जरूरी है। बरला के विपिन त्यागी को संगठन का मंडल महासचिव नियुक्त किया गया। मंडल उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, टिंकू त्यागी, कमल त्यागी, अमित प्रधान कुतुबपुर, नीरज, गौरव, भूषण त्यागी, प्रवीण, धीरज त्यागी, रामपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।