फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु बालियान ने जीती बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
भोपा में आयोजित चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मनु बालियान ने जीती बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

भोपा। नगर में द लॉयन जिम के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें भोपा के मनु बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी व पूर्व ग्राम प्रधान इजहार अहमद ने किया। 50 से 60 किलो वर्ग में बेलड़ा निवासी अंकित, 60 से 70 किलो वर्ग में अभिषेक रहमतपुर, 70 से 80 किलो वर्ग में भोपा निवासी मनु बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समस्त श्रेणियों के फाइनल दौर में भी मनु बालियान पुत्र सुरेंद्र बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। द्वितीय स्थान अंकित व तीसरे स्थान पर अभिषेक रहे। द लॉयन जिम के फिटनेस कोच विकास उर्फ विक्की जॉनसन भोपा को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय जज अरशद मिर्जा, राहुल शर्मा, विक्रम गिरी आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंचित राठी, सुरेंद्र बालियान, देवेंद्र राठी, बिट्टूू मलिक, विक्की, रोबिन राठी, डॉ. विनीत राठी, किरण बालियान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश, योगेश, संजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें