मीरापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक में उपचुनाव में जीत के लिए बूथ की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ की ताकत से ही चुनाव में जीत मिलेगी। हर घर और हर वर्ग तक जाना होगा। बीआईटी में दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक में सीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथ तक दोनों दल के पदाधिकारी और मंत्री पहुंचकर महिलाओं, किसानों, नौजवानों समेत हर वर्ग से बातचीत करें। मतदाता सूची में अधिक से अधिक मतदाताओं को जुड़वाने के लिए कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जनप्रतिनिधियों ने जो प्रस्ताव दिए थे, उन सभी पर काम हुआ है। उपचुनाव के बाद पूरे क्षेत्र के बचे हुए कार्येां को भी पूरा कराया जाएगा। विकास की कोई कमी नहीं होने देंगे। करीब आधे घंटे तक दोनों दलों के नेताओं से बातचीत की गई।