फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अक्तूबर से पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी मंसूरपर शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को जानकारी दी कि चीनी मिल का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। चीनी मिल 30 अक्टूबर को अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी।
विज्ञापन

मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान के साथ समिति के पदाधिकारियों और किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चीनी के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित और गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह से मिला। इन्होंने चीनी मिल के पेराई सत्र जल्द शुरू करने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि चीनी मिल शुरू होने से किसान समय पर गन्ना डालकर गेहूं की फसल की बुवाई कर सकेंगे। इन्होंने चीनी मिल चलने से पहले 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। चीनी मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि गन्ने का रेट शासन स्तर पर तय होगा। प्रतिनिधि मंडल में गन्ना परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र सिंह, समिति सचिव बृजेश राय, डायरेक्टर जगपाल सिंह, पूर्व डायरेक्टर आनंद सिंह, वेदपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें