केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन बने मनोज भाटिया
मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड स्थित हवेली में खतौली के केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें नगर में चल रही दो इकाईयों को मिलाकर एक कर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से खतौली केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन मनोज भाटिया, अध्यक्ष सुधीर शर्मा और महामंत्री प्रदीप शर्मा को बनाया गया। जबकि मीडिया प्रभारी डाक्टर रविंदर सिंह को बनाया गया। बैठक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के साथ 24 घंटे उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध, दीपक कुमार, बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र निर्वाल, नीरज सिंघल आशीष तायल, पंकज शर्मा, प्रणय, सुधीर मुद्गल, फईम अहमद, सलीम खान, सुबोध और प्रेस प्रवक्ता डाक्टर रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।