फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हामिद ने की क्रूरता की सीमा पार: वैन के पीछे बांधकर घसीटा कुत्ते का शव, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2022 07:55 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस अधिकारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि आरोपी कार चालक नगर के मोहल्ला शाहबुदीनपुर रोड का रहने वाला हामिद था। वीडियो से उसकी शिनाख्त कराई गई और उसे कार सहित पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
वैन के पीछे कुत्ते को बांधकर खींचा कुत्ते का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कार के पीछे कुत्ते को बांधकर खींचा जा रहा था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुई तो मामला पुलिस तक भी जा पहुंचा। सीओ सिटी ने वीडियो का पता कर कार्रवाई के आदेश दिए तो शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कार सहित पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

सुबह के समय वायरल हुई वीडियो कुछ ही देर में पशु क्रूरता को लेकर चर्चाओं में आ गई। एसएसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह को कार्रवाई कराने के आदेश दिए। सीओ ने शहर कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी चालक व कार का पता लगा लिया। 

शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र का कहना है कि आरोपी कार चालक नगर के मोहल्ला शाहबुदीनपुर रोड का रहने वाला हामिद था। वीडियो से उसकी शिनाख्त कराई गई और उसे कार सहित पकड़ लिया गया। उसका कहना है कि उसके यहां शादी समारोह का कार्य चल रहा है। उसके घर के पास कुत्ते की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

कहने के बावजूद भी सफाई कर्मचारियों द्वारा कुत्ता को उठाया नहीं गया, तो वह खुद ही कुत्ते को दूर छोड़कर आया था। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि कार को सीज कर दिया है। आरोपी का चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें