भोपा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बेनीवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कार्यकर्ता बूथ को बनाएं अभेद्य किला: बेनीवाल
मुजफ्फरनगर, भोपा। मंडल प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल व अमित राठी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर बुकें भेंट किया। मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बूथों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार व जनता के बीच की कड़ी है। मंडल अध्यक्ष जनता से बात कर उनकी समस्याओं का हल कराएं तथा संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कुणाल वालिया, वैभव त्यागी, मंडल अध्यक्ष सतनाम नायक, वीरपाल सहरावत, बब्बू राठी, सुधीर सैनी, ब्रजवीर, अमित प्रमुख, नीरज रॉयल, रामकुमार शर्मा, विजय राठी, अजय कृष्ण शास्त्री, उत्तम, विक्रम और सुधीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।