फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ में कोरोना से बचाव को महायज्ञ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शुकतीर्थ में कोरोना से बचाव को महायज्ञ
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्घपीठ बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान केंद्र में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्व कल्याण महायज्ञ शुरू किया गया है। महायज्ञ सात अप्रैल तक नियमित चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगीराज प्रकाशानंद जी महाराज ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से बहुत सारी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है, इसलिए हमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने अपने घरों में हवन यज्ञ करना चाहिए। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्व कल्याण महायज्ञ प्रारंभ किया गया है, जो सात अप्रैल तक नियमित चलेगा। परम योगिनी माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि विश्व में आई हुई भयंकर विपदा कोरोना वायरस को हवन यज्ञ से ही दूर करना होगा। प्राचीन समय से ही हमारे ऋषि मुनि प्राकृतिक विपदाओं व महामारी से बचने के लिए हवन यज्ञ किया करते थे। यज्ञ में मुख्य यजमान भाजपा के जोगेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में ब्रहमचारी चंद्रा, प्रेमराज, मनीष, ओम, आंचल, मनीषा, अमित शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें