फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पुल पर लगेगी महर्षि कश्यप की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी के पुल पर लगेगी महर्षि कश्यप की मूर्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कश्यप एकता समिति ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद समाज को शामली रोड स्थित नदी के पुल के पास मूर्ति की स्थापना के लिए मंजूरी दी। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

कश्यप एकता समिति की ओर से मूर्ति स्थापना की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय पर बारिश के बीच धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने शहर में किसी भी एक चौराहे पर महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें जल्द ही मूर्ति स्थापना किए जाने का भरोसा दिलाया था। सोमवार को फिर समाज के लोग कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। जिसके बाद नगर मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने ज्ञापन लिया। इसके बाद समाज को नदी के पुल के पास मूर्ति की स्थापना किए जाने की सहमति दी गई। इस पर कश्यप एकता समिति का धरना समाप्त हुआ। नवीन कश्यप ने बताया कि उन्हें मूर्ति के लिए जगह दे दी गई है। समाज अपने खर्चे पर ही मूर्ति की स्थापना कराएगा। इस धरने में अंकित, सुमित, लक्ष्य, राजा, राजकुमार, विपिन और अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें