फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मैदान में उतरेंगे महारथी, मीरापुर से चलेंगे सियासी तीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सूबे की नौ सीटों के मतदाताओं को साधने के लिए प्रचार के आखिरी दिन सियासी दिग्गजों का मीरापुर में जमावड़ा लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आसपा के सांसद चंद्रशेखर मीरापुर से सियासी तीर चलाएंगे। ताकत दिखाने के लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह सुबह 10 बजे मनफोड़ा गांव से रोड शो की शुरुआत करेंगे। कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नूनीखेड़ा, कुतुबपुर, मीरापुर, कासमपुर खोला, गंगदासपुर, बेहड़ा सादात, मोरना और भोपा तक करीब 12 गांव से होते हुए रोड शो निकाला जाएगा। इसके लिए दिनभर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि सुबह 11 बजे पूर्व सीएम अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर ककरौली में ही उतरेगा। पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत के बाद यहां से रोड शो करीब 10 गांव से होकर गुजरेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। आसपा जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर मीरापुर में रोड शो निकालेंगे। इसके अलावा कुतुबपुर में गुर्जर सम्मेलन होगा और मीरापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा का स्थान ककरौली किया गया है। यहीं पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर उतरेगा। देखने वाली बात यह होगी कि मीरापुर से सियासी दिग्गज किस तरह मतदाताओं को साधने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें