फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शोभायात्रा में महादेव के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिव परिवार शिवालय में स्थापित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गांव बड़ौदा में शिव परिवार की शोभायात्रा निकाली गई। इसेक बाद प्राण प्रतिष्ठा के साथ सभी मूर्तियां स्थापित हुई।
बड़ौदा गांव में बुधवार को बैंडबाजे और सुन्दर झांकियों के साथ शिव परिवार की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। भगवान शिव के भजनों पर महिलाएं नृत्य करतीं नजर आईं। गांव में कई स्थानों पर शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा हुई। शोभा यात्रा गांव का भ्रमण करने के बाद शिव मंदिर में पहुंची। विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियां स्थापित की गई। इस अवसर पर हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इस मौके पर ठाकुर रामनाथ सिंह, महेश, सुनील, अंशुल, मोनू, जय भगवान, विकास, ओमी लाल व रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें