फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - हिरासत में ग्रामीण की मौत के मामले में होगी मजिस्ट्रेट जांच

Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शव के अंतिम संस्कार के दौरान भारी फोर्स गांव में रहा मुस्तैद
विज्ञापन

- संजय के परिजनों ने दी हिरासत में मौत होने की तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। बलवाखेड़ी गांव में दो भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में ग्रामीण की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस प्रकरण में मजिस्ट्रेट जांच होगी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर तत्काल पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। बृहस्पतिवार को गांव में शव के अंतिम संस्कार के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

बुधवार देर शाम गांव बलवाखेड़ी में सुनील के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संजय उर्फ छंगा को हिरासत में लिया था। हिरासत में उसकी तबीयत बिगड़ने पर बिरालसी चौकी से पुलिस जिला चिकित्सालय लेकर जा रही थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जबकि परिवार के सदस्यों ने हिरासत में हुई पर सवाल खड़े किए थे। परिजनों की तरफ से दो आरोपियों के साथ पुलिस कस्टडी में संजय की मौत की तहरीर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बुधवार रात तक तमाम पंचनामे की कार्रवाई करा जिलाधिकारी से रात में पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। डीएम के आदेश पर जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में घायल सुनील और उसके भाई का मेडिकल परीक्षण सीएचसी चरथावल में कराया।
विज्ञापन




डॉक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम

जिला चिकित्सालय में पैनल में शामिल दो डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों की संतुष्टि और साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई गई। परिजनों ने तहरीर दी है। जिसके बाद हिरासत में माैत के मामले में नियमानुसार मजिस्ट्रेट जांच कराने का प्रावधान है। डीएम को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। जल्द जांच के आदेश हो जाएंगे। जांच के आधार पर मामले में अगली कार्रवाई होती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पैनल ने मौत का कारण हृदयाघात बताया है - सत्यनारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें