फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ब्रेक जाम होने पर कार से टकराकर पलटी मैजिक, 12 बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। स्टार इंटरनेशनल स्कूल फुगाना में बच्चों को ले जा रही मैजिक क्षेत्र के खरड़ गांव के पास ब्रेक फेल होने से कार से टकराकर पलट गई। मैजिक में 18 बच्चे सवार थे, जिनमें 12 घायल हो गए। राहगीरों ने मैजिक को सीधा कर बच्चों को निकाला। घायल बच्चों का बुढ़ाना सीएचसी और शामली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। बिना फिटनेस के ही वाहन चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने वाले गांव गढ़ी नौआबाद और मोहम्मदपुर राय सिंह के 18 बच्चों को मैजिक में बैठा कर खेड़ा मस्तान निवासी चालक कपिल स्कूल से लौट रहा था। फुगाना नहर पुलिया के पास मैजिक के ब्रेक जाम हो गए, जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर बराबर में जा रही कार से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
राहगीरों और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने स्कूली मैजिक में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा किया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। चालक को हिरासत में ले लिया। परिवहन विभाग के पीटीओ इरशाद अली ने बताया कि मैजिक का फिटनेस नहीं कराया गया था। स्कूल का अनुबंध पत्र भी नहीं मिला है। डीआईओएस और बीएसए को पत्र लिखा गया है। गाड़ी शामली के परिवहन कार्यालय में पंजीकृत है, एआरटीओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

-

इनसेट

हादसे में यह हुए घायल

गांव गढ़ी नौआबाद निवासी देवांश (10) व तनवी (05) पुत्री मोनू, अंजलि (09) व उज्ज्वल (09) पुत्र सोनू, हर्ष (06), परी (05) व अंश (14) पुत्र परवीन, आरव (06) पुत्र कुलदीप को बुढ़ाना सीएचसी पर उपचार दिलाया। आयुषी (14) पुत्री अनुज, आराध्या (10) पुत्री कर्मवीर, आरू (06) पुत्री भारत व अंशिका (07) पुत्री आशीष को शामली निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

यह हुआ मुकदमा दर्ज



बुढ़ाना। फुगाना में स्कूली मैजिक के हादसाग्रस्त होने के मामले में कार चालक के खिलाफ गांव बावनपुर निवासी आकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। लिखाया गया कि वह भौरा कलां के नंगला पिथोरा के प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका प्रियंका व अलका सांगवान को स्कूल में छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान बच्चों से भरी स्कूली मैजिक के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। मैजिक पलट गई थी। इस हादसे में दोनों शिक्षिकाओं व उसे मामूली चोट आई है, जबकि मैजिक में बैठे में काफी बच्चे घायल हुए थे। हादसे में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें