फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरकार की नई सूची में माफिया सुशील मूंछ, जीवा, विनय शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार ने 25 माफियाओं की नई सूची जारी की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की योगी सरकार ने 25 माफियाओं की नई सूची जारी की हैं। इसमें जनपद निवासी सुशील मूंछ, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को शामिल किया गया हैं जबकि प्रदेश के 64 सूचीबद्घ माफियाओं की सूची में पुरकाजी क्षेत्र के रहने वाले पूर्व प्रमुख विनय त्यागी उर्फ टिंकू का नाम शामिल किया है। जिला पुलिस ने तीनों शातिरों की कुंडली खंगालते हुए उनके गुर्गो पर भी नजर तिरछी की है।
माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और उनके गिरोह पर प्रदेश सरकार ने सख्ती की हैं। अब सरकार ने प्रदेश में रहने वाले अनेकों माफियाओं पर भी शिकंजा कसना शुरू किया हैं। प्रदेश सरकार ने हाल ही में 25 व 64 माफियाओं की सूची जारी की है। इसमें पश्चिम उप्र के कई माफियाओं को शामिल किया हैं। जिला मुजफ्फरनगर में रहने वाले सुशील मूंछ, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा तथा पुरकाजी क्षेत्र के रहने वाले विनय त्यागी उर्फ टिंकू की घेराबंदी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील मूंछ व जीवा को 25 माफियाओं की सूची में शामिल किया हैं तो विनय को 64 वाली सूची में रखा गया हैं। पुलिस ने सरकार द्वारा जारी सूची के मद्देनजर सभी शातिरों और उनके गुर्गों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि माफियाओं की जारी नई सूची में शामिल सभी शातिरों पर पुलिस ने निगाह लगाई हैं। चुनाव में भी इन शातिरों की भूमिका को देखा जा रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें