महाविद्यालयों के एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, यातायात संबंधी नियमों को लेकर किया जागरुक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या, यातायात संबंधी नियमों को लेकर जागरुक किया गया।
जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने गांव वहलना में नशा मुक्ति पर रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को नशा मुक्ति पर जागरूकता का संदेश दिया। प्रोफेसर सीमा जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्चसा सैनी, रुक्मेश, रूपाली, पुष्पा देवी, आशा गोयल, विमला, सुनीता, ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, कोतवाल सिंह, कुलदीप राठी ,सुभाष आदि मौजूद रहे।
चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में जागरूकता रैली के लिए पोस्टर तैयार किए। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि अनुशासन में रहकर ही विद्यार्थी सफल हो सकता हैं। इंस्पेक्टर मीरपाल सिंह तेवतिया, सब इंस्पेक्टर वीर अभिमन्यु ने सभी स्वयंसेवकों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. नरेश मलिक, अभिषेक सिंह, डॉ. आईडी शर्मा, डॉ. जोनी कुमार, दिग्विजय शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. आईडी शर्मा, अभिषेक सिंह, ओमपाल सिंह, शुभालक्ष्मी, खुशबू बालियान, शिवांश, आयुष, देवेश आदि मौजूद रहें।
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में बीबीपुर गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समन्वयक डॉ. हेमलता सिंह और डॉ. नीतू पंवार के निर्देशन में शिक्षा जागरूकता, सड़क सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, अंधविश्वास और जल ही जीवन आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने स्वयं सेविकाओं के प्रयासों की सराहना की। संचालन डॉ. तनुराज ने किया।