नेहरु युवा केंद्र के कार्यकर्ता ने बनाई कारोनो पर पेंटिंग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चित्रों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र ने आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया है। चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना महामारी को लेकर आम आदमी अपनी जिम्मेदारी समझे वह मास्क लगाए और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके सम्मान में विकास खंड बघरा में दीवार पर चित्रकारी की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सड़क पर संदेश लिखे गए। आदित्य सैनी, प्रिया सैनी, रश्मि कश्यप, हिमांशु पाल के द्वारा चित्रकारी की गई।