महंत स्वामी यशवीर महाराज ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वह 28 फरवरी को शास्त्रार्थ के लिए दारुल उलूम देवबंद के लिए कूच करेंगे। मौलाना मदनी ने उनकी सवालों के जवाब नहीं दिए हैं।
शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में रविवार को स्वामी यशवीर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली में कुछ दिन पहले मुस्लिम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। दो बार मौलाना मदनी को शास्त्रार्थ करने के लिए पत्र भेज चुके है, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में वह अब अपने साथियों के साथ 28 फरवरी को महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से देवबंद के लिए कूच करेंगे। आचार्य ब्रह्माचारी मृगेंद्र ने कहा कि देवबंद कूच के दौरान भगवा ओम ध्वज लहराया जाएगा।