फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बीएसएनएल के मोबाइल टावर से लाखों की मशीनें चोरी

Mon, 30 Oct 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 लाख 72 हजार रुपये कीमत की मशीनें चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने बीएसएनएल के मोबाइल टावर से लाखों की मशीन चोरी कर ली गईं। मोबाइल टावर की सप्लाई ठप होने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाने पर बीएसएनएल के एसडीई (मोबाइल) सुनील पाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने डाॅ. शैलेंद्र कुमार के यहां द्वितीय मंजिल की छत पर अनुबंध कर बीएसएनएल टावर लगाया हुआ है। यह साइट एक सप्ताह पूर्व शाम के समय बंद हो गई थी। अगले दिन टेक्नीशियन आदेश कुमार साइट को देखने के लिए पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। उसने देखा कि वहां से लगभग 17 लाख 72 हजार रुपये कीमत की कई तरह की मशीनों को चोरी कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण साइट बंद हो गई थी। यह जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई तब उन्होंने व अन्य अधिकारियों ने मौके पर जानकारी जानकारी ली थी। घटना के बारे में उसी दिन पुलिस को तहरीर दी गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें