फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की ने गांव की सभी बहनों से बंधवाई राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्की ने गांव की सभी बहनों से बंधवाई राखी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव अंतवाड़ा का नौ वर्षीय लक्की ऐसा भाई है, जिसने गांव की सभी बहनों से राखी बंधवाई है और उसके दोनो हाथ राखी से भर गए।
अंतवाड़ा के गांव पूर्व प्रधान सुंदर का नौ वर्ष का बेटा लक्की रक्षाबंधन के दिन चर्चाओं में रहा। सोशल मीडिया पर उसका दोनो हाथ राखी से भरा फोटो वायरल होता रहा। लक्की ऐसा भाई है, जिसे गांव की सभी बहनों ने राखी बांधी है। वह सभी के घर गया राखी बंधवाई और नेग दिया। राखी बंधवाने से उसके दोनों हाथ भर गए। राखी बंधवाने के बाद लक्की बेहद खुश नजर आया। उसका कहना है कि उसने गांव की सभी बहनों से राखी बंधवाई है। वह अपने इस फर्ज को भी निभाएगा। उसके पिता ने बताया कि बेटा बीते आठ साल से हर साल रक्षा बंधन पर गांव की सभी बहनों से राखी बंधवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें