फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रकाश चौक पर नजर आएगा लखनऊ का हजरतगंज

Wed, 22 Jan 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के प्रकाश चौक से महावीर चौक के लिए एमडीए की ओर से तैयार किया गया मॉडल : स्रोत एमडीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से पहली बार शहर में मॉडल उपविधि–2021 लागू की जाएगी। इसमें महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच में सुंदरीकरण होगा। लखनऊ के हजरतगंज चौराहा की तर्ज पर मकानो के आगे का हिस्सा एक जैसा कराने की तैयारी है। एमडीए शहर के प्रमुख बाजारों का सुंदरीकरण करेगा। बाजारों की दुकान और भवनों को एक ही कलर कोड में परिवर्तित कराया जाएगा। पहले चरण में शहर के प्रकाश चौक से महावीर चौक तक वाली सड़क के दोनों तरफ की दुकानों और भवनों का चयन किया गया है। फसाड इंप्रूवमेंट (मुखौटा सुधार अभियान) की नीति बनाई जा रही है। इसमें शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। जनसहयोग से इन सेक्टरों के क्षेत्र के सभी दुकान व घरों के बाहरी मुखौटे को एक जैसा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शहर में सुंदरीकरण के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से चौराहे चिन्हित किए जा रहे हैं। पालिका के साथ समन्वय करा यहां कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें