फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य में गोबर से बनेगी रसोई गैस

Sun, 29 Oct 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तुगलकपुर कम्हेड़ा में गाय अभ्यारण्य का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा में बनाए जा रहे गाय अभयारण्य में गायों के गोबर से रसोई गैस बनाई जाएगी। इसके लिए यहां 20 करोड़ की लागत से सीबीजी प्लांट लगेगा।
विज्ञापन

तुगलकपुर में बनने वाले गाय अभयारण्य में एक साथ पांच हजार गोवंश को रखे जाने की व्यवस्था होगी। इस गाय अभयारण्य को पशु पालन विभाग की ओर से नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड की ओर से बनवाया जा रहा है। यहां का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 31 दिसंबर तक समस्त कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालन विभाग इस गाय अभयारण्य पर 50 करोड़ रुपया खर्च कर रहा है। पांच हजार गोवंश के गोबर का सदुपयोग करने के लिए यहां पर रसोई गैस के उत्पादन का सीबीजी प्लांट लगवाया जा रहा है। पशुओं की संख्या को देखते हुए यहां प्रतिदिन चार हजार क्विंटल रसोई गैस आसानी से बनाई जा सकती है। सुजुकी और इंडियन ऑयल के सीएसआर के पैसे से यह प्लांट लगाए जाने का प्लान बनाया गया है। इस प्लांट पर लगभग 20 करोड़ का खर्च आएगा।
- जल्द ही शुरू होगा गैस के प्लांट का कार्य
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि सरकार के पास इस प्रकार का कोई मद नहीं है, जिससे सीबीजी प्लांट बनवाया जा सके। इस कारण उन्होंने इंडियन ऑयल और सुजुकी से बात की है। ये कंपनियां सीएसआर के फंड से यहां सीबीजी प्लांट बनवाएंगीं। सर्वे के बाद प्रोजेक्ट बनाकर भेजा जा चुका है। इस प्लांट के लगने से गोवंश पर होने वाला खर्च रसोई गैस से ही निकल जाएगा।

तुगलकपुर कम्हेड़ा में गाय अभ्यारण्य का निरीक्षण करते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें