फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुरी के पांच सौ घरों में जल्द पहुंचेगी रसोई गैस की पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का इंतजार कर रहे शहर की रामपुरी कॉलोनी के उपभोक्ताओं को अब राहत की उम्मीद जगी है। करीब पांच सौ घरों में जल्द ही रसोई गैस की पाइप लाइन से आपूर्ति होगी। अन्य घरों के लिए लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। अभी पूरी कॉलोनी में लाइन नहीं बिछी है।
विज्ञापन


आईजीएल के मदर सेंटर शामली के थानाभवन से आपूर्ति वाया चरथावल होते हुए शहर के ट्रांसपोर्ट नगर तक होती है। यहां से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में आपूर्ति की जाती है। आईजीएल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि रामपुरी में जल्द ही आपूर्ति शुरू होगी। जांच में पाइप लाइन ठीक मिली है। लंबे समय से आपूर्ति का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

- 20 हजार घरों में चल रही गैस की आपूर्ति

वर्तमान में शहर के करीब 20 हजार घरों में गैस की आपूर्ति की जा रही है, जबकि करीब 35 हजार मीटर लगाए गए हैं।

- इस तरह जिले में पहुंच रही पीएनजी
थानाभवन से शहर के ट्रांसपोर्टनगर के लिए मुख्य गैस पाइप लाइन से सप्लाई होती है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की टीम रोजाना एक सौ से अधिक घरों में आपूर्ति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें