प्रेमी युगल का पंचों ने कराया निकाह
खतौली। खेत में आपत्तिजनक अवस्था में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका निकाह करा दिया।
एक गांव के जंगल में एक प्रेमी युगल गया था। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और गांव ले आए। ग्रामीणों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर युवक पक्ष से पड़ोसी गांव पहुंचे, वहीं युवती पक्ष से उसके परिजन पहुंच गए। युवती पक्ष ने हंगामा करते हुए युवक के साथ मारपीट शुरू की। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल तंवर, शादाब, सलीम तथा मोहद्दीपुर के प्रधान तौसीफ ने युवती पक्ष को शांत किया। युवती, युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी, पूरे मामले को देखते हुए मौके पर उपस्थित पंचों ने प्रेमी युगल का निकाह कराने की बात कही। जिसके बाद युवक व युवती के परिजन मान गए। दोनों का गांव मस्जिद में निकाह कराया गया।