फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लिप्सा सत्पथी की प्रस्तुति पर खूब बजी तालियां

Fri, 21 Apr 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देती नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी।
विज्ञापन
बुढ़ाना। स्पिक मैके की ओर से कस्बे के आर्य कन्या और डीएवी इंटर कॉलेज में नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने राधा-कृष्ण की प्रेम लीला से प्रेरित शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्यांगना की प्रस्तुति ने अतिथियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का भी मन मोह लिया।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना में प्रधानाचार्या प्रमेश कुमारी, सहायक अध्यापिका अर्चना चौधरी ने पुष्प भेंट कर लिप्सा सत्पथी का स्वागत किया। संचालन अर्चना चौधरी ने किया। स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएम तिवारी, डॉ. मृदुला मित्तल और डॉ. नीति मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सत्पथी ने कार्यक्रम भगवान जगन्नाथ की स्तुति देकर एक श्लोक से शुरू किया। छात्राओं को नृत्य की बारीकियां समझाते हुए उन्होंने राधा-कृष्ण की प्रेम लीला से प्रेरित एक अभिनय प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में भी विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी की शानदार प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर रामनयन, लवकुश, सोनू सैनी, प्रियंका, खुशबू, अंजू, एससी यादव आदि सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें