फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी रानी चौक पर रही लोहड़ी की धूम

विज्ञापन
झांसी रानी पार्क पर लोहडी पर्व मनाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
झांसी रानी चौक पर रही लोहड़ी की धूम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। झांसी रानी चौक पर देर शाम लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी। झांसी की रानी व्यापार मंडल, ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा झांसी की रानी पर लोहड़ी का पावन पर्व पर सभी व्यापारियों ने मिलकर धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने कहा कि यह पर्व शरद ऋतु की समाप्ति और बसंत ऋतु के आगमन पर विशेष रूप से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता सती ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ में आहुति दी थी। इस दिन के महानायक दुल्ला भट्टी हैं, जिन्होंने मुगलकाल में सिख समाज की महिलाओं की लाज रखने के लिए अपना बलिदान दिया। इस दौरान सपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, केपी चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, वीरेंद्र कुमार रावत, व्यापारी नेता श्रीकृष्णगोपाल मित्तल, तरुण मित्तल, अजय सिंघल, अशोक छाबड़ा, अनिल नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें