मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि राम मनोहर लोहिया समाजवादी विचारक थे। उन्होंने हमेशा जातिवाद का विरोध किया। महावीर चौक स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लोहिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत में देश की प्रमुख समस्याओं और जनता के हित के लिए समाजवादी विचारधारा के साथ आंदोलन किए। जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन, रामपाल सिंह पाल, सलीम, हनीफ, डॉ. अली शेर अंसारी, नावेद रंगरेज, साजिद मौजूद रहे। ब्यूरो