फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की खूब मौज-मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन किया।ताजा और रसीले फलों का लुत्फ उठाने के साथ पूल पार्टी में खूब मौज मस्ती की।

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन पर शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक ज्ञान कौशल का प्रदर्शन किया गया। फुटबॉल, स्केटिंग, स्विमिंग, नृत्यकला, चित्रकला एवं शिल्पकला, सार्वजनिक रूप से बोलना आदि गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघरा स्थित लक्ष्य स्कूल मुरादपुरा पूल पार्टी, मैंगो डे और येल्लो डे मनाया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने पानी में विभिन्न गानों पर पानी में नृत्य किया। प्रधानाचार्या नीरज बालियान ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में जंक फूड का सेवन अधिक ना करें। समय पर उठकर योग जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें