स्पिक मैके के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। स्पिक मैके के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में विश्वविख्यात नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी, स्पिक मैके के चेयरमैन राधा मोहन तिवारी, डॉक्टर निति मित्तल, डॉक्टर मृदुला मित्तल, स्वयं सेवक अभिनव त्यागी, सागर, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, प्रधानाचार्या ज्योति बाला, प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने किया। कक्षा 11 के छात्र नैतिक वर्मा ने नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी का परिचय दिया।
इसके बाद लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुत दी। उन्होंने नृत्य के विभिन्न आयामों के विषय में संक्षिप्त परिचय दिया। चेयरमैन राधा मोहन तिवारी ने कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपने गौरवमयी इतिहास और प्राचीन विधाओं का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन प्रशांत माहेश्वरी ने किया। प्रवक्ता संजय कुमार पंत, पुनीत कुमार, गौतम अधिकारी, अंकुर राजवंशी, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, शिवकुमार, बृजेश कुमार, एवं देवदत्त कुमार, प्रवक्ता अशोक कुमार, प्रिया सैनी, आकांक्षा शर्मा, आकांक्षा यादव, मनन धीमान, लक्ष्मी भाटिया उपस्थित रहे।