संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। जेपीएस पब्लिक स्कूल में प्रकाशवती देवी मेमोरियल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंटर हाउस वॉलीबाल प्रतियोगिता में लिली हाउस ने सनफ्लावर हाउस को 25-19 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जूनियर वर्ग के बच्चों की थ्री लेग रेस, जंपिंग रेस, अंडर टेबलर रेस, बैलून रेस, स्किपिंग रेस आदि प्रतियोगिता कराई गई। एथलेटिक्स में 200 मीटर बालिका में जाह्नवी प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, याचिका तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में वंश प्रथम, हर्ष द्वितीय, लकी तृतीय स्थान पर रहा। पेयर रेस नर्सरी में उमेर और इलमा प्रथम, पीहू और काव्या द्वितीय, श्रीराम और फराह तृतीय रहे।
इंटर हाउस खो-खो बालिका में रोज हाउस ने लिली हाउस को हराया। विजेताओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोहनी शर्मा, केके शर्मा, रामकुमार शर्मा, प्रधान रणधीर सिंह, निशांत, खुशबू, मीनाक्षी, संगीता श्रीवास्तव, नितिन, मीनू, मंजू, विनीता, दीपमाला, राहुल, मेघा, खुशी, संगीता, हरशरण, दीपक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ते छात्र।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेता को सम्मनित करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR