फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीटर लगने के बाद ही पुलिस चौकी में हुआ उजियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। विद्युत कर्मचारी की बाइक का चालान काटने के बाद मोरना पुलिस चौकी में अवैध रूप से बिजली की सप्लाई का मामला सामने आया। विद्युतकर्मियों ने सप्लाई काटकर मोरना चौकी में अंधेरा कर दिया। मामला अधिकारियों में पहुंचा तो उन्होंने चुप्पी साध ली, लेकिन चौकी में मीटर लगाने के बाद ही चौकी की विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र की मोरना चौकी पर अब मुफ्त बिजली की सुविधा को विद्युत विभाग द्वारा समाप्त कर दिया गया है। वहां पर मीटर लगा दिया गया है। लेकिन इससे पहले पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पडा। पुलिस को यह परेशानी भी अपनी गलती के कारण ही उठानी पडी। क्योंकि पुलिसकर्मियों ने विद्युत विभाग के कर्मी की बाइक का चालान काट दिया था। जबकि उन्हेंं विद्युत कर्मी ने अपने बारे में पूरी जानकारी दी थी, इसके बाद भी बाइक का चालान काटा गया। नाराज विद्युतकर्मियों ने भी पुलिस की विद्युत सप्लाई काट दी। रात में अंधेरा छाने पर पुलिस की फजीहत हुई, लेकिन जानकारी होने के बाद भी दोनों ही विभागों के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। रविवार दोपहर मोरना चौकी पर विद्युत विभाग द्वारा मीटर लगाया गया। इसके बाद ही विद्युत सप्लाई सुचारू की गई। थाने की विद्युत सप्लाई भी चालू करा दी गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी दोनों विभाग के अधिकारी अभी तक चुप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें