फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिम गए युवक की हत्या के दोषियों को उम्र कैद

Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आठ साल पहले शहर के मीनाक्षी चौक के निकट युवक की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने फैसला सुनाया।
डीजीसी फौजदारी राजीव शर्मा और एडीजीसी फौजदारी ललित भारद्वाज ने बताया कि शहर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जाट कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अक्षय 30 जनवरी 2016 को घर से जिम जाने के लिए निकला था। परिजनों को रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि मीनाक्षी चौक के निकट अजमत मार्केट के सामने अक्षय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजन मौके पर पहुंचे। उसके पिता सतीश कुमार ने अंबा विहार निवासी शोएब और लद्दावाला निवासी दानियल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। धारा 302 में आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस जांच में सामने आया था कि अक्षय और शोएब व दानियल के बीच पिस्टल को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी पिस्टल से गोली मारकर अक्षय की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें