कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में धर्म सभा आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि गुरु भक्ति से व्यक्ति अष्ट कर्मों को नष्ट करके सिद्धशिला को प्राप्त कर सकता है। जीवन में चंदन समान गुरुओं की संगति में जाकर जीवन को संयम की सुवास से सुगंधित करें। सदाचार और शिष्टाचार से जीवन महान बनता है।
कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि जिस व्यक्ति के विचार जितने पवित्र होते हैं, उतना ही अधिक शक्तिशाली और प्रभावित बनता है। आहार की शुद्धता से विचार पवित्र बनते हैं। जीवन में वात्सल्य और सहयोग का झरना बहाना है। जीवन में अहिंसा और करुणा को सर्वाधिक महत्व दें।
शिविर का संकलन अरुण जैन ने किया। धर्म सभा में प्रदीप जयचंद मनोज, सतीश, जयभगवान, रामकुमार, किशोर, मुकेश, मनोज, संजय, नीरज जैन, प्रवीन, सुशील, विवेक, प्रेम, सुरेंद्र जैन, मीनू, मोहित, स्वतंत्र, डॉक्टर ज्योति, करुणा, अनीता, छवि, निर्मल, बीना, प्रज्ञा, सोनी, मंजू, सुधा, संदीप, सोनू, प्रभा, उषा, विभा आदि मौजूद रहे।