फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दाहखेड़ी में 35 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठा है तेंदुआ, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

विज्ञापन
सिखेडा क्षेत्र में पेड पर बैठा तेंदुआ।
विज्ञापन
- खेत में गए किसान वापस लौटे, वन विभाग की टीम ने डाला डेरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। दाहखेड़ी गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद दहशत फैल गई। सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचे। तेंदुआ करीब 35 फीट ऊंचे एक पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ के नीचे पिंजरा और जाल लगा दिया है। देर रात तक तेंदुए के पेड़ से उतरने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को दाहखेड़ी गांव के किसान नूर मोहम्मद दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट पर खेत में गए थे। उन्होंने एक पेड़ पर तेंदुआ बैठे देखा तो वापस लौटकर किसानों को जानकारी दी। गांव के सैकड़ों लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तेंदुए नजदीक के एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े हो गए। शाम के समय वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची। सिखेड़ा और मोरना क्षेत्र से दो पिंजरे मंगाए गए। जाल मंगाकर पेड़ के चारों ओर लगा दिया गया है। पिंजरे में बकरी बांधी गई है। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर रही। पेड़ पर बैठे तेंदुए के नीचे उतरने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें