फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 11 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया 35 फीट ऊंचे पेड़ पर तेंदुआ, शिवालिक की पहाड़ियों में छो

Wed, 03 May 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दाहखेड़ी गांव के जंगल से मंगलवार रात पकड़े गए तेंदुए को शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
न पवभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दाहखेड़ी गांव के जंगल से मंगलवार रात पकड़े गए तेंदुए को शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ दिया गया। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है।
विज्ञापन


दाहखेड़ी गांव के किसान नूर मोहम्मद ने सोमवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर खेत में तेंदुआ देखा था। ग्रामीण एकत्र हुए तो तेंदुआ करीब 35 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। शाम को वन विभाग की टीम सिखेड़ा और मोरना क्षेत्र से दो पिंजरे लेकर पहुंची थी।

पिंजरे के पास जाल लगाया गया। पेड़ से उतरकर भागने की कोशिश कर रहा तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए जाल में फंस गया। सोमवार रात करीब 11 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी। टीम ने तेंदुए को छोड़ दिया। वन विभाग के रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें