उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दाहखेड़ी गांव के जंगल से मंगलवार रात पकड़े गए तेंदुए को शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ दिया गया। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है।
दाहखेड़ी गांव के किसान नूर मोहम्मद ने सोमवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर खेत में तेंदुआ देखा था। ग्रामीण एकत्र हुए तो तेंदुआ करीब 35 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। शाम को वन विभाग की टीम सिखेड़ा और मोरना क्षेत्र से दो पिंजरे लेकर पहुंची थी।
पिंजरे के पास जाल लगाया गया। पेड़ से उतरकर भागने की कोशिश कर रहा तेंदुआ वन विभाग की ओर से लगाए गए जाल में फंस गया। सोमवार रात करीब 11 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया था।
मंगलवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शिवालिक की पहाड़ियों में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी। टीम ने तेंदुए को छोड़ दिया। वन विभाग के रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से छुड़वा दिया गया है।