फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला ने गांव से पलायन की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लॉट का बैनामा कराने के लिए विधवा के पुत्र को उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। ककरौली क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर लेखपाल और दरोगा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव से पलायन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी महिला राजेश ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसके पति ने 1986 में बैनामे से एक प्लॉट खरीदा था। रविवार को उसके प्लॉट में मकान का निर्माण चल रहा था तभी हलका लेखपाल और ककरौली थाने से एक दरोगा ने काम रुकवा दिया। दोनों के पास काम रुकवाने के कोई आधिकारिक आदेश नहीं था। उसने लेखपाल व दरोगा को बैनामा भी दिखाया तथा ग्रामीणों ने भी दोनों को बताया कि यह प्लॉट राजेश का है लेकिन दरोगा ने बैनामे की कॉपी को फाड़ दिया तथा उसके पुत्र को उठाकर थाने ले गया। आरोप है कि दरोगा उसके पुत्र को थाने ले जाकर महिला पर प्लॉट का बैनामा दूसरे व्यक्ति के नाम करने का दबाव बना रहा है। दरोगा ने उसके पुत्र से डरा धमका कर कागज पर भी हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। पीड़िता ने लेखपाल और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें