मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कालेज मंसूरपुर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। स्काउट गाइड ने विभिन्न गांठें लगाना, तंबू बनाना, आवाजों को पहचानना, संकेतों की भाषा पहचानना, आपात स्थिति में पुल बनाकर नहर और नदी पार करना, घायलों की सेवा करना आदि सिखाया गया। शिविर का समापन प्रबंधक विकास बालियान ने संबोधन कर किया। छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड गीत व प्रार्थना सिखाई गई। इस दौरान शिविर में कक्षा आठ के छात्र आदित्य की टीम प्रथम स्थान पर, कक्षा 9 की छात्रा खुशी की टीम दूसरे स्थान पर, कक्षा 6 के छात्र सरस त्यागी की टीम तीसरे स्थान पर रही। शिविर के प्रशिक्षक आनंद कुमार रहे। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान ने की।