फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों ने की सदर तहसील में हड़ताल

Wed, 29 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की सदर तहसील में धरना देते दस्तावेज लेखक व तहसील कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- दो माह से दाखिल खारिज की फाइल लटकाने का आरोप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील के तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने हड़ताल कर दी। तहसीलदार पर किसी भी तरह का दाखिल खारिज नहीं करने का आरोप लगाया है। हड़ताल से तहसील के समस्त कार्य प्रभावित हुए है।
तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेंद्र कांबोज ने कहा कि तहसीलदार सदर मनमानी कर रहे हैं। सरकार ने इन्हें जिन कार्यों की जिम्मेदारी दी है, उन्हें भी समय से नहीं कर रहे हैं। दो माह से दाखिल खारिज की कोई फाइल नहीं की है। बार संघ सचिव मनोज पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कह रही है, लेकिन कुछ अधिकारियों ने समस्या बढ़ा दी है। दस्तावेज लेखक संघ के प्रमोद चौधरी का कहना है कि दान पत्र पर सरकार ने केवल पांच हजार रुपये फीस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में मनमर्जी की जा रही है। इसे हम लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते। आरोप लगाया कि तहसीलदार का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। धरना-प्रदर्शन में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अशोक त्यागी, संजय शिवम, हेमंत, रंजीत त्यागी, रवि जैन, अनिल संगल, विजय कुमार, ब्रजमोहन वर्मा, रवि प्रजापति, शशिकांत शर्मा, आदेश शर्मा, ऋषि कुमार, मयंक कांबोज, नूर मोहम्मद, पंकज गुप्ता, कमरूजमां, मुजम्मिल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें