मंसूरपुर में आयोजित खेल महोत्सव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : KHATAULI
ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ
मंसूरपुर। अकॉर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। रविवार को फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं को इनाम वितरित किए जाएंगे।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश जैन व दिल्ली से आए क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अतीक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर खेल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खो खो प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सोंटा तथा मंसूरपुर की बालिकाओं के बीच खेला गया, जिसमें सोंटा की बालिकाएं विजय रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में मंसूरपुर की टीम ने गांव जोहरा की टीम को 17 अंकों से हराया। इनके अलावा दौड़ प्रतियोगिता, ऊंचीकूद, लंबीकूद के मुकाबले हुए। रविवार को इन प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबले होंगे। आयोजन में स्टेडियम के प्रबंधक मोहम्मद नबील, गुफरान, जितेंद्र कोच, रेफरी नीटू, ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम, राजीव राठी, मोहम्मद वासिक, मास्टर रजनीश कुमार, नेपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।