खतौली में प्रशासन ने एटीएम मोबाइल की व्यवस्था कराई।
- फोटो : KHATAULI
मोबाइल एटीएम का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर, खतौली। कोरोना संक्रमितों के मिलने बाद से नगर के बैंक बंद कराए गए थे, जिस कारण आमजन परेशान हैं। एटीएम मशीनों में रुपये न होने के कारण इधर उधर चक्कर काटने पकड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग ने आमजन की समस्या प्रशासन के सामने रखी थी। जिसके बाद प्रशासन ने मोबाइल एटीएम के द्वारा रुपये की निकासी का काम शुरू कराया है। शनिवार को मोबाइल एटीएम तहसील परिसर में पहुंच गई थी। सुबह से ही जरूरतमंद व्यापारी तहसील पहुंचे, वहां पर पहुंचकर उन्होंने मोबाइल एटीएम का लाभ लिया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि एटीएम मोबाइल से जिस व्यक्ति के एटीएम कार्ड की जितनी लिमिट है, वह उतना रुपया निकाल सकता है।