फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सिपाही के शव का हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 20 Sep 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरेली के लिए भी
विज्ञापन

- बरेली में किराए के कमरे में मिली थी पीनना निवासी रवि की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बरेली में किराए के कमरे में रहने वाले पीनना निवासी सिपाही रवि के शव का गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिपाही की मौत से गांव व परिजनों में शोक है।
पीनना निवासी 2011 बैच का सिपाही रवि बरेली पुलिस लाइन में तैनात था। उसने बरेली के हाथी खाना में डाॅ. सुरेंद्र सिंह के मकान में कमरा किराए पर लिया था। वहां सोमवार को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मकान मालिक की सूचना पर बरेली पुलिस ने रवि के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे भी बरेली पहुंच गए थे। सोमवार आधी रात के बाद रवि का शव गांव में लाया गया। कुछ देर बाद ही परिजन शव को गांव के श्मशान घाट में ले गए और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस के अलावा बरेली पुलिस टीम तथा गांव के गण्यमान्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, रवि का बड़ा भाई मोनू हरियाणा गुड़गांव में कंपनी में नौकरी करता है। यहां घर पर माता-पिता रहते हैं। रवि की मौत से परिजनों व गांव में शोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें