फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लाला जगदीश प्रसाद की टीम ने वाॅलीबाल में जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर में 18 से 20 अगस्त तक हुआ प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रांतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया। विजयी खिलाड़ी 20 से 22 सितंबर तक शिकारपुर में होने वाली क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खेल प्रशिक्षक रविप्रकाश ने बताया कि प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के मुरादनगर में 18 से 20 अगस्त तक हुआ। खिलाड़ियों ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में प्रतिभाग किया। तीनों ही वर्गों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में अभि खोखर, वरदान, सार्थक, दक्ष, वंश भटनागर, मंजीत सिंह, सुहान, हार्दिक शर्मा, लक्ष्य चौधरी, देवराज की टीम ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में हिमांशु, अभिनव, दिव्यांशु, आयुष, यश, वंश, अंशुल, आदित्य चौधरी, अक्षित, कृष्णा और अंडर-19 वर्ग में शिवांश, आर्यन वर्मा, कार्तिक, आदित्य काकरान, यश कुमार, नसीम, नमन, सूर्यांश, वंश कुमार, प्रियांशु, तुषार गौतम की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संभाग निरीक्षक उपेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, सत्यवीर सिंह, जयप्रकाश सैनी, योगेंद्र सिंह, ललित कुमार ,प्रधानाचार्य हरिओम सहस्त्रबुद्धे , खेल प्रशिक्षक आशीष शर्मा, रविप्रकाश व विक्रांत तोमर ने कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें