भोपा। फैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे नन्हेड़ा निवासी बाइक सवार मजदूर की खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के चाचा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव नन्हेड़ा निवासी अमित उर्फ भूरा (32) बृहस्पतिवार सुबह गांव से बाइक से तिगरी मार्ग स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। गांव कसौली में पीछे से आ रही खोई से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा निर्मल कुमार ने कसौली गांव निवासी ट्रैक्टर ट्राली चालक इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था।
उधर, अमित की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पत्नी मानसी, नो वर्ष का बेटा अर्णव, पिता नरेंद्र और माता सोहनवीरी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।