संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। लेबर एक्ट के विषय में जानकारी दी गई।
नई मंडी स्थित होटल में बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करके किया। एक्सपर्ट अनुज कुच्छल ने मैनेजमेन्ट और मार्केटिंग पर बारीकी से सभी उद्यमियों को जानकारी दी। उद्यमियों की शंका का समाधान भी किया। एडवोकेट उमेश कुमार गोयल ने फैक्टरी एक्ट और लेबर एक्ट पर जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों में रैंडम निरीक्षण किए जा रहे है, जिसमें चार विभागों का संयुक्त इंस्पेक्शन होता है।
चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया कि विभिन्न गंभीर विषयों पर अपने मेंबर्स की समिति गठित करके केंद्रीय कार्यालय लखनऊ भेजने पर भी चर्चा करके फाइनल किया। सचिव अमित जैन ने बताया कि आईआईए की जल्दी ही एक बैठक बिजली और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ होगी। कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बंसल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, पंकज अग्रवाल, अश्वनी खण्डेलवाल, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, मनीष भाटिया, पंकज जैन, सुशील अग्रवाल, राहुल मित्तल, दीपक मित्तल, आकाश बंसल, समर्थ जैन, राज शाह आदि माैजूद रहे।